यह हैं केन्नी जेकब इस समारोह केलिये कठिल प्रयत्न की थी।
2008 आगस्त 16 तारिख को केरल की आलप्पुऴ (Alappuzha) नाम वालि जगह में एक नौके में ब्लोग क्याम्प मनाया गया। भारत के कई जगह के ब्लोगर हिस्सा लिया। सबेरे 9 बजे शुरू होगा करके जानकारी दी गई थी। लेकिन नौका की साफ सफाइ के कारण 10.30 शुरू हो सका। इसके बीच उधर इक्कटे हुये ब्लोगरों को आपस में जान पहचान होने का मौका मिला।
साथ ही मुंबई से आये दो रिपोरट्टरों ने वीडियो रिकारडिंग करके ताजा समाचार उनके वेब सैट में प्रसारित किया।

कम से कम 150 लोग इसके सभा भवन में बैटने की सुविथा थी। 80 से ज्यादा ब्लोगरें शामिल हुये इस ब्लोग क्याम्प बहूत मजेदार थी। ऐसे एक क्याम्प आयोजित करने में केन्नी जेकब , आनंद सुब्रमण्यम , मणी कारतिक आदी ब्लोगरों के हाथ थे। इस कार्यक्रम आयोजित करने केलिये कुच्छ Sponsors के सेवा अवर्णनीय हैं।
Sponsors
Platinum Sponsor
Travel Partner
Print Partner
Planning Partner
अंग्रेजी में जानकारी केलिये ये ब्लोगें देख सकते हो। मैं जितना लिख सकते उस से ज्यादा उनके पोस्टों में मिलेगा।
Manikarthik.com | Ram and Rat 1 2 3 4 5 | Technopark Today | I Chose the red pill 1 2 | iametechie.com | Teck.in | Think ‘nd muse | Thehindu | Voice of Sree Buddha | Simply Malayalees.com |
इस जगह को कुरसियों से सजाकर क्याम्प शुरू हुआ।
बीच में खडी लिनसी यह ऐटी मेगजीन की लेखिका हैं।
सबसे पहले सब अपने introduction दिया।
उसके बाद
Guillaume – Visiting Prof. IIITMK ने भाषण दी और उन्होंने बात चीत से टैप (Speech to Text) होने वाली टेकनिक दिखाया। उसी समय बोट में ही खाना पक रहा था।
इतना बडिया खाना दी गई जो जिंदगी भरके याद रखेगी।
और मणी कारतिक ने ब्लोग से कैसे पैसे कमा सकते हैं, उसके बारे में जानकारि दी।
उन्हों ने डिसप्ले के साथ बताई थी।
शुरू से आखिर तक सज्जीव बालकृष्णन ने बहूत से तसवीरें बनाई एक एक को सामने बिठाके।
सज्जीव का कमाल नीचे दी गई चित्र में देख सकते हैं।
इस ब्लोगिन ने हम तीन बुटे लोगों को समाप्त होने पर अपने गाडी पर बिटाकर बस स्टान्ट पहूँचाया।
बहूत ही बडिया खाना उपलब्द था। खाने के बाद मनोरंजक गाने सुने।
यह एक कोलेज के प्रिनसिपल श्री प्रदीप सोमसुन्दरम हैं जो सिनेमा में भी गाते हैं। उम्होंने मलयालम, तेलुगू और जापनीस में भी गाकर दिखाया।
मेरे बारे में अपने आप बताना उचित नहीं हैं। मैं ही था वहाँ मौजूद लोगों में सबसे कम पढा लिखा व्यक्ती।















[...] ब्लोग क्याम्प केरल – विस्तृत जानकारि [...]
बहुत सुंदुर वर्णन किया है आपने. काश मैं भी वहाँ आ सकता!
आयोजकों को बधाई, व ऐसे आगे के आयोजनों के लिए शुभकामनाएं.
वाह चन्द्रशेखनर जी मज़ा आ गया. नौका के अन्दर ब्लागकैम्प!
बहुत अच्छी रपट दी है आपने. मैं भी यही कह सकता हूं कि काश मैं भी वहां आ सकता!
बहुत ही सजीव वर्णन किया आपने। इसे जो भी पढ़ेगा, उसका ही मन होगा कि इस ब्लॉग कैम्प में भाग ले। इसे पढ़कर लगा कि दक्षिण के ब्लॉगर उत्तर के ब्लॉगरों से अधिक संवेदनशील और प्रयासरत है ब्लॉगिंग को लेकर।
बेहद खुशी हुई आयोजन के बारे में जानकर. खुब मौज मजे लिए थे आप लोगो ने
बहुत सुंदुर वर्णन किया है आपने. काश मैं भी वहाँ आ सकता!
आयोजकों को बधाई, व ऐसे आगे के आयोजनों के लिए शुभकामनाएं.
हा हा सोच कर ही मजा आ गया / काश !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
जैसा सुंदर आयोजन वैसा ही सुंदर आपका वर्णन। आयोजन और आप – दोनों सराहनीय हैं।
सुंदुर वर्णन!! बधाई व शुभकामनाएं!!
निच्छल भाव से लिखी गयी आपकी इस रिपोर्ट से मैं बहुत प्रभावित हुआ। ऐसे आयोजनों से हिंदी ब्लाग जगत के विकास में बहुत बड़ा सहयोग मिलेगा। आपने फोटो दिखाकर मन प्रसन्न कर दिया। बधाई।
दीपक भारतदीप
चंद्रशेखरन जी, आपका हिन्दी ब्लॉग बहुत सुंदर है. बधाई और शुभकामनाएं।